एनडीए की आंधी, राजद-लोजपा ध्वस्त
बिहार में चली एनडीए की आंधी में राजद-लोजपा गठबंधन ध्वस्त हो गया। सूबे के चालीस में 32 सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा। इसमें 20 सीटों पर जदयू का झंडा लहराया जबकि 12 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया।...
बिहार में चली एनडीए की आंधी में राजद-लोजपा गठबंधन ध्वस्त हो गया। सूबे के चालीस में 32 सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा। इसमें 20 सीटों पर जदयू का झंडा लहराया जबकि 12 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया। राजद को चार सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि लोजपा का खाता तक नहीं खुला।ड्ढr वाम मोर्चा भी सीटों के लिए तरस गया। कांग्रेस को मात्र दो सीटें मिली। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा। इस चुनाव में कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा। लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान हाजीपुर से चुनाव हार गए जबकि पाटलिपुत्र में लालू प्रसाद को पराजय का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि सारण लोकसभा क्षेत्र में लालू प्रसाद ने बाजी मार ली। सारण संसदीय सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को 52571 मतों से पराजित किया। लालू प्रसाद को 274166 मत मिले जबकि रूडी को 2215वोट प्राप्त हुए। तीसर स्थान पर बसपा के सलीम परवेज रहे। हाजीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू प्रत्याशी राम सुंदर दास ने लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान को 37वोटों से पराजित कर दिया। तीसर नम्बर पर कांग्रेस के दसईं चौधरी रहे।ड्ढr लालू सारण से जीते, पाटलिपुत्र में हार, पासवान की लोजपाड्ढr का खाता तक न खुला