रविवार, 26 मई, 2013 | 00:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
 
पाक ने किया परमाणु क्षमता संपन्न हत्फ-8 मिसाइल का परीक्षण
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:31-05-12 12:46 PM
Last Updated:31-05-12 01:07 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक और परमाणु क्षमता संपन्न हत्फ-8 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 350 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल उन मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला की ताजा कड़ी है जो भारत के भीतर तक लक्ष्यों को भेद सकती हैं।
   
सेना ने हत्फ-8 मिसाइल के प्रक्षेपण को सफल करार दिया है। सेना ने एक बयान में बताया है कि 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली मिसाइल पाकिस्तान को सतह और समुद्र में सामरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।
   
बयान के अनुसार, यह मिसाइल लड़ाकू क्षमता की है और कम उंचाई पर अधिक कुशलता से मार करने में सक्षम है। इस परीक्षण से कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता संपन्न और तेजी से प्रतिक्रिया करने वाली हत्फ-9 मिसाइल का परीक्षण 29 मई को किया था जिसकी मारक क्षमता 60 किलोमीटर थी।

हत्फ नौ मिसाइल पूरी तरह युद्ध के मैदान के हिसाब से डिजाइन की गई मिसाइल है जो हथियारों के बड़े जखीरे को निशाना बनाने के लिए है।
   
बयान में कहा गया है कि हत्फ-8 पूरी सटीकता के साथ परमाणु और पारंपरिक आयुधों को ले जाने में सक्षम है। सेना ने बताया कि आज के परीक्षण में एक नई ऑटोमेटिड कमांड और कंट्रोल सिस्टम का भी परीक्षण किया गया। 

सेना ने बयान में बताया है कि इस प्रणाली में यह एक अतिरिक्त विशेषता है कि यह मिसाइल के प्रक्षेपण मार्ग की सटीक निगरानी कर सकती है। सेना ने बताया है कि हत्फ-8 मिसाइल में इस्तेमाल की गयी क्रूज तकनीक बेहद पेचीदा है और इसे केवल कुछ ही देशों ने विकसित किया है।
   
इस प्रक्षेपण की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष ने सराहना की है और साथ ही वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। हत्फ-8 का परीक्षण पाकिस्तान द्वारा पिछले एक माह में किया गया चौथा मिसाइल परीक्षण है।
   
25 अप्रैल को पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता संपन्न हत्फ-4 मिसाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया था। भारत द्वारा पांच हजार किलोमीटर की क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किए जाने के मात्र छह दिन बाद ही पाकिस्तान ने यह परीक्षण किए।
   
दस मई को पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता संपन्न हत्फ-3 बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जिसकी क्षमता 290 किलोमीटर है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°