खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
पाकिस्तान ने रक्षा बजट 10 प्रतिशत बढ़ाया
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:02-06-12 12:17 PM
पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2012-13 के लिए अपना रक्षा बजट लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाकर 545 अरब रुपये कर दिया है।
सरकार ने वित्त वर्ष 2011-12 के लिए 495 अरब रुपये का प्रावधान किया था। वास्तविक खर्च हालांकि 509.32 अरब रुपये था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौजूदा प्रावधान पाकिस्तान के 2,960 अरब रुपये के कुल बजटीय प्रावधान का 18.4 प्रतिशत है।
पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ पारम्परिक बराबरी को बनाए रखने के उद्देश्य के साथ रक्षा प्रावधान किए हैं। वित्तीय संकट ने हालांकि उसे सैन्य खर्च और विकास व कल्याणकारी कार्यक्रमों पर खर्च को संतुलित बनाए रखने के लिए बाध्य किया है।
विश्लेषकों ने कहा है कि अमेरिकी मदद में कमी ने रक्षा बजट को प्रभावित किया है। वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख ने शुक्रवार को संसद में रक्षा बजट पेश किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
