फोटो गैलरी

Hindi News2022 तक आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

2022 तक आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट से यह जानकारी मिली है। संयुक्त...

2022 तक आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
एजेंसीThu, 30 Jul 2015 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रपट से यह जानकारी मिली है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक रपट 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स: द 2015 रिविजन' के मुताबिक, '2030 तक भारत की आबादी बढ़ कर 1.5 अरब और 2050 तक 1.7 अरब होने का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आबादी स्थिर बनी रह सकती है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।

संयुक्त राष्ट्र की इसी तरह की एक रपट दो साल पहले भी जारी की गई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि दोनों देशों की आबादी 2028 तक अलग-अलग 1.45 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र इस तरह की रपट समय-समय पर जारी करता रहता है। रपट में अनुमान जाहिर किया गया है कि विश्व की मौजूदा आबादी 7.349 अरब है, जो अगले 15 सालों में एक अरब बढ़कर 8.5 अरब हो जाएगी और इसके 2050 तक 9.725 अरब होने का अनुमान है।

रपट में कहा गया है कि भारत की इस विशाल आबादी से प्रारंभ में देश को जनसांख्यिकी लाभांश और युवाओं की उत्पादकता से लाभ मिल सकता है। लेकिन इससे चीन के 9,597,000 वर्ग किलोमीटर की तुलना में भारत के 3,288,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले संसाधनों पर व्यापक दबाव बनेगा।

भारत को इस आबादी के लिए अधिक से अधिक रोजगारों सृजन के लिए अपनी अर्थव्यवस्था बढ़ानी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक 10 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। रपट में कहा गया है कि भारत की आबादी लगातार बढ़ती रहेगी। घटती प्रजनन दर, जनसांख्यिकी लाभांश के कम होने की वजह से भारतीयों की मध्य उम्र बढ़ेगी। वर्तमान में शिशु जन्म दर 2.48 है और यह 2020 तक लुढ़क तक 2.34 हो जाएगी। वहीं, 2030 तक 2.14 और 2050 तक घट कर 1.89 होने का अनुमान है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें