फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान की जेल से रिहा नहीं होगा मुंबई हमले का आरोपी लखवी

पाकिस्तान की जेल से रिहा नहीं होगा मुंबई हमले का आरोपी लखवी

पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी और आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जकीउर रहमान लखवी को गुरुवार को जमानत दिए जाने के बाद आज सरकार ने उसे शांति भंग की आशंका के...

पाकिस्तान की जेल से रिहा नहीं होगा मुंबई हमले का आरोपी लखवी
एजेंसीFri, 19 Dec 2014 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी और आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जकीउर रहमान लखवी को गुरुवार को जमानत दिए जाने के बाद आज सरकार ने उसे शांति भंग की आशंका के चलते फिर हिरासत में ले लिया।
        
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि लखवी को रावलपिंडी की अडियाला जेल में ही रोक लिया गया है। सरकार ने लखवी की जमानत के खिलाफ उच्च अदालत में भी अपील करने का फैसला किया है।
        
भारत ने लखवी को जमानत दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकरूद्दीन ने कहा कि यह बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद का मुकाबला करने के पाकिस्तान के संकल्प का उपहास है।
        
उन्होंने कहा कि भारत ने अपने राजनयिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को भारतीय समाज में इस मुद्दे को लेकर उपजी गहरी चिंताओं और भावनाओं से अवगत करा दिया है कि लखवी की रिहाई पाकिस्तान के उस संकल्प का उपहास होगी जिसमें उसने आतंकवाद का बिना किसी भेदभाव के बेहिचक मुकाबला करने की बात कही है।
        
लखवी उन सात लोगों में शामिल है जिन पर मुंबई में 2008 में हुए भीषण आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप है जिसमें 166 लोग मारे गए थे। बाकी छह लोगों पर अडियाला जेल में ही मुकदमा चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें