पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
एवरेस्ट फतह करने वाली 73 वर्षीया गिनीज बुक में
काठमांडू, एजेंसी
First Published:26-05-12 12:40 PM
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पिछले सप्ताह फतह हासिल करने वाली 73 वर्षीया जापानी महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रधान संपादक क्रेग ग्लिंडे की ओर से काठमांडू के एक संगठन एशियन ट्रेकिंग ने शुक्रवार को तमेई वाटानेब को 'ओल्डेस्ट पर्सन टू क्लिम्ब माउंट एवरेस्ट (फीमेल)' पुरस्कार की एक प्रति सौंपी।
वाटानेब ने अपने चार सदस्यीय दल के साथ 19 मई को 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट को फतह करने में जीत हासिल की। उन्होंने चीन के तिब्बत क्षेत्र से यह चढ़ाई शुरू की थी। वह इस चोटी पर फतह हासिल करने वाली सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं।
उनके जापान लौटने पर उन्हें पुरस्कार की मूल प्रति दी जाएगी। वह इससे पहले 2002 में 63 साल की उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
वाटानेब पहाड़ों पर चढ़ाई की शौकीन हैं। उन्होंने दुनिया की करीब एक दर्जन चट्टानों पर चढ़ाई की है और इनमें से छह चोटियां 8,000 मीटर से ज्यादा ऊंची थीं।
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे बुजुर्ग पुरुष में नेपाल के 76 वर्षीय मिन बहादुर शेरचान हैं। उन्होंने 2008 में फतह हासिल की थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
