फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी ने जापान में सिकल सेल रोग पर चर्चा की

मोदी ने जापान में सिकल सेल रोग पर चर्चा की

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकल सेल एनीमिया नामक बीमारी से लड़ने के लिए जापान के साथ सहयोग पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मोदी...

मोदी ने जापान में सिकल सेल रोग पर चर्चा की
एजेंसीSun, 31 Aug 2014 10:18 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिकल सेल एनीमिया नामक बीमारी से लड़ने के लिए जापान के साथ सहयोग पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ने स्टेम सेल के अग्रणी चिकित्सक एवं वैज्ञानिक शिन्या यामानाका के साथ बीमारी के उपचार के बारे में चर्चा की।

प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रोफेसर यामानाका ने सिकल सेल एनीमिया के इलाज की संभावनाओं पर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की।’’ प्रवक्ता के अनुसार सिकल सेल एनीमिया का प्रकोप भारत के कई हिस्सों में देखा गया है।

इस बीमारी में मानव शरीर की कोशिकाओं का लचीलापन घटने लगता है और कई जानलेवा समस्याओं का खतना उत्पन्न होता है। यह बीमारी ज्यादातर उन क्षेत्रों में देखी जाती है, जहां मलेरिया का प्रकोप होता है।

मोदी अपनी पांच दिवसीय जापान यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचे। यहां से वह टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें