चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
'रक्षा निर्यात नियमों में सुधार से भारत को होगा लाभ'
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:29-06-12 03:22 PM
अमेरिका ने कहा है कि उसके रक्षा विभाग पेंटागन द्वारा नियमों और दिशानिर्देशों में सुधार की महत्वाकांक्षी योजना का सबसे ज्यादा फायदा भारत को होगा। ये नियम रक्षा क्षेत्र के निर्यात के लिए हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पैनेटा ने कहा कि अपने सबसे ज्यादा सक्षम भागीदार राष्ट्रों के साथ सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए रक्षा व्यापार सबसे प्रमुख है। हम अपनी निर्यात नियंत्रण प्रणाली में सुधार की प्रक्रिया में हैं और यह इस सहयोग की बढ़ाने की दिशा में सबसे प्रमुख कदम है।
पैनेटा ने कहा कि प्रत्येक सौदा प्रशिक्षण, अभ्यास और संबंध निर्माण में भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक आधार में भी सहयोग देता है। एक तिहाई रक्षा उत्पादन रक्षा निर्यात के लिए होता है। यह अमेरिकी नौकरियों और भविष्य में नई रक्षा क्षमताओं में निवेश की हमारी क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।
पैनेटा ने कहा कि भारत वह देश है जिन्हें हमारी प्रणाली में बदलाव से फायदा होगा। इसी महीने दिल्ली में मैंने कहा था कि रक्षा विभाग के उप मंत्री एश कार्टर रक्षा व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष के साथ मिलकर आधिकारिक प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाने के लिए काम करेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि परंपरागत सहयोगियों के अलावा नए भागीदारों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल