फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका ने किया मिस्र के आतंकवादी समूह को प्रतिबंधित

अमेरिका ने किया मिस्र के आतंकवादी समूह को प्रतिबंधित

अमेरिका ने मिस्र के एक आतंकवादी समूह और यमन में सक्रिय अल कायदा अरेबियन पेनिन्सूल (एकयूएपी) के एक प्रमुख नेता पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी एक बयान में यहजानकारी दी गई।...

अमेरिका ने किया मिस्र के आतंकवादी समूह को प्रतिबंधित
एजेंसीFri, 19 Dec 2014 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका ने मिस्र के एक आतंकवादी समूह और यमन में सक्रिय अल कायदा अरेबियन पेनिन्सूल (एकयूएपी) के एक प्रमुख नेता पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी एक बयान में यहजानकारी दी गई।
       
बयान के मुताबिक अमेरिका ने मिस्र के अजनाद मिसर समूहतथा एकयूएपी से जुड़े आतंकवादी इब्राहीम अलरूबीश को काली सूची में डाल दिया है। प्रतिबंध के तहत अमेरिका में इनकी संपत्तियों पर कब्जा करने के साथ ही यहां किसी भी तरह के कामकाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
       
बयान में कहा गया कि अजनाद मिसर समूह ने मिस्र में सुरक्षाबलों, सरकारी इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले का दावा किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ड्रोन हमलों के जरिये एकयूएपी केसाथ संघर्ष में यमन की सहायता कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें