फोटो गैलरी

Hindi Newsजलालुद्दीन हक्कानी जिंदा, मीडिया में आई खबरें निराधार: तालिबान

जलालुद्दीन हक्कानी जिंदा, मीडिया में आई खबरें निराधार: तालिबान

तालिबान ने शनिवार को हक्कानी नेटवर्क तथा उससे संबद्ध सैनिक गुट के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की मौत का खंडन किया है। इस गुट ने अफगानिस्तान में कई घातक हमले किए थे। कुछ पाकिस्तानी समाचार पत्रों ने...

जलालुद्दीन हक्कानी जिंदा, मीडिया में आई खबरें निराधार: तालिबान
एजेंसीSat, 01 Aug 2015 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

तालिबान ने शनिवार को हक्कानी नेटवर्क तथा उससे संबद्ध सैनिक गुट के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की मौत का खंडन किया है। इस गुट ने अफगानिस्तान में कई घातक हमले किए थे। कुछ पाकिस्तानी समाचार पत्रों ने शुक्रवार को जलालुद्दीन हक्कानी की मौत की खबर ऐसे समय दी थी जब उनके पुत्र सिराजुद्दीन हक्कानी को मुल्ला उमर की मृत्यु के बाद तालिबान का उप प्रमुख बनाने की घोषणा की गई थी।

तालिबान ने शनिवार को अपने वेबसाइट पर पाकिस्तान मीडिया की खबर का उल्लेख करके जलालुद्दीन हक्कानी की मौत का खंडन किया है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान मीडिया की खबर का कोई आधार नहीं है। जलालुद्दीन हक्कानी पहले बीमार थे किन्तु अब वह स्वथ्य हैं।

इस समय उनके स्वाथ्य के लिए कोई समस्या नहीं है। तालिबान के एक कमान्डर के अनुसार हक्कानी के परिवार ने भी इन खबरों का खंडन किया है। उनके पोते ने, जो पूर्वी अफगानिस्तान के किसी स्थान पर है मौत की अफवाह का खंडन किया है। कमांडर के अनुसार हक्कानी के पोते ने कहा है कि उसके दादा जीवित हैं और उन्होंने अभी पिछले सप्ताह उससे बात की थी। अफगानिस्तान, तालिबान ने मुल्ला अख्तर मंसूर को शुक्रवार को अपना नेता चुना था। उन्होंने सिराजुद्दीन को तालिबान का उप प्रमुख मनोनीत किया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें