फोटो गैलरी

Hindi Newsरूस में प्रमुख विपक्षी नेता की हत्या

रूस में प्रमुख विपक्षी नेता की हत्या

रूस के पूर्व करिश्माई उपप्रधानमंत्री और बाद में विपक्ष के नेता बने बोरिश नेम्तसोव की शनिवार को मॉस्को में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। नेम्तसोव की हत्या उस समय हुई...

रूस में प्रमुख विपक्षी नेता की हत्या
एजेंसीSat, 28 Feb 2015 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस के पूर्व करिश्माई उपप्रधानमंत्री और बाद में विपक्ष के नेता बने बोरिश नेम्तसोव की शनिवार को मॉस्को में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। नेम्तसोव की हत्या उस समय हुई है जब उनकी एक दिन बाद ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शासन के खिलाफ आंदोलन करने की योजना थी। क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि पुतिन स्वयं मामले की जांच की निगरानी करेंगे।

नेम्तसोव (55) पुतिन के कटु आलोचक थे। उन्होंने सरकार की कथित अक्षमता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और क्रेमलिन की यूक्रेन नीति का कड़ा विरोध किया था। रूसी गृह मंत्रालय ने बताया कि नेम्तसोव मध्यरात्रि के बाद क्रेमलिन के पास टहल रहे थे कि तभी एक कार से उन्हें चार गोलियां मारी गयीं।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता येलेना अलेक्जेयेवा ने बताया कि नेम्तसोव यूक्रेन की एक महिला जानकार के साथ टहल रहे थे, कि तभी वहां एक वाहन आया और उसमें सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हमले में महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विपक्षी कार्यकर्ता इलया याशीन ने एखो मोस्कवी रेडियो पर कहा कि दो दिन पहले ही उनकी नेम्तसोव से बात हुई थी। वह एक ऐसी रिपोर्ट पर काम कर रहे थे जो पिछले साल यूक्रेन में भड़के अलगाववादी विद्रोह में रूस की प्रत्यक्ष संलिप्तता दर्शाती। याशीन ने कहा कि इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि नेम्सतोव की हत्या राजनीति से प्रेरित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें