शनिवार, 25 मई, 2013 | 18:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
 
नाइजीरिया में विमान दुर्घटना में 153 मरे
अबुजा, एजेंसी
First Published:03-06-12 10:49 PM
Last Updated:03-06-12 11:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस के आवासीय इलाके में एक इमारत से एक विमान के टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 153 लोगों के मारे जाने की आशंका है। दुर्घटना के तुरंत बाद डाना एयर के विमान में आग लग गई और धुआं निकलने लगा।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि किसी के जीवित बचने की बेहद कम संभावना है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसे विश्वास नहीं है कि कोई भी यात्री दुर्घटना में जीवित बचेगा। यह दुर्घटना लागोस प्रांत के इफाको स्थानीय सरकार क्षेत्र में एक बस स्टॉप के निकट हुई।

यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों के अतिरिक्त मकान में रहने वाले लोग भी मरने वालों और घायलों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना के बाद दमकलकर्मियों समेत आपात सेवाओं को इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने कहा कि विमान अबुजा शहर जाने के लिए लागोस से रवाना हुआ था।

तेल संपन्न अफ्रीकी देश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रमुख हैरोल्ड डेमुरीन ने घटना की पुष्टि की लेकिन अब तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°