फोटो गैलरी

Hindi Newsअपहृत छात्राओं का निकाह हो चुका है: बोकोहराम

अपहृत छात्राओं का निकाह हो चुका है: बोकोहराम

नाइजीरिया की कम से कम 219 छात्राओं का इस वर्ष अपहरण करने वाले आतंकवादी संगठन बोकोहराम ने दावा किया है कि लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और उनका निकाह कर दिया गया है। इस खबर के बीच लड़कियों...

अपहृत छात्राओं का निकाह हो चुका है: बोकोहराम
एजेंसीSat, 01 Nov 2014 04:04 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया की कम से कम 219 छात्राओं का इस वर्ष अपहरण करने वाले आतंकवादी संगठन बोकोहराम ने दावा किया है कि लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और उनका निकाह कर दिया गया है। इस खबर के बीच लड़कियों को शीघ्र रिहा किये जाने के सरकारी दावे पर प्रश्न चिह्न् लग गया है।
     
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोकोहराम ने एक वीडियो जारी करके इस निकाह का दावा किया है। आतंकवादी संगठन के नेता अबुबकर शेकाउ ने वीडियो में कहा है कि सरकार के साथ किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है। लड़कियों को रिहा किये जाने का सरकार का दावा बेवुनियाद है। उसने हंसते हुए कहा कि सभी लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल लिया है और उनका निकाह हो गया है।
    
उसने यह भी कहा कि भविष्य में सरकार के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं की जायेगी। उसने कहा कि यह सरासर झूठ है कि किसी तरह का समझौता किया गया है। समझौता और हमारा संगठन  दोनों एक दूसरे से अलग बाते हैं। अल्लाह का हुकूम है कि हम किसी समझौते में विश्वास नहीं करे। इससे पहले 17अक्टूबर को सरकार ने दावा किया था कि आतंकवादी संगठन के साथ बातचीत के बाद समझौता हो गया है और एक दो दिन के अंदर छात्राओं को रिहा कर दिया जायेगा। आतंकवादियों ने अप्रैल में छात्राओं का बोरनो शहर के चीबुक से अपहरण कर लिया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें