सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
केन्याः हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2 मंत्रियों समेत 8 की मौत
नैरोबी, एजेंसी
First Published:10-06-12 06:48 PM
Last Updated:10-06-12 06:50 PM
केन्या के आंतरिक सुरक्षा मंत्री और उनके सहायक सहित छह सरकारी अधिकारियों की नैरोबी के समीप रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। यह जानकारी केन्याई मीडिया ने दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय रेडियो स्टेशन कैपिटल एफएम के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका से शिक्षा प्राप्त अर्थशास्त्री एवं गणितज्ञ तथा आंतरिक सुरक्षा मंत्री जार्ज सेटोटी और सहायक ओरवा ओजोडे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा नगोंग शहर के एक जंगल के समीप हुआ।
मरने वालों में दो पायलट-ल्यूक ओयूगी और नेंसी गितुआंजा तथा मंत्रियों के दो सुरक्षाकर्मी इंस्पेक्टर जोशुआ तोंकोइ तथा सार्जेट थॉमस मुरिमी शामिल हैं। सेटोटी मार्च 2०13 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा लेने वाले थे।
केन्याई रेडक्रॉस ने कहा है कि चारों शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। केन्या के राष्ट्रपति मवई किबैकी ने इन मौतों को केन्या के लिए बड़ी क्षति बताया है। प्रधानमंत्री रलिया ओडिंगा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
