फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल मैप अब हिन्दी में भी उपलब्ध

गूगल मैप अब हिन्दी में भी उपलब्ध

गूगल मैप के उपयोगकर्ताओं के लिए इसका इस्‍तेमाल अब और सुविधाजनक हो जाएगा। अब यह हिन्दी में भी आ गया है। अपनी कई प्रकार की सेवाओं के कारण गूगल ने इंटरनेट यूजर्स में अपनी गहरी पैठ बना चुका...

गूगल मैप अब हिन्दी में भी उपलब्ध
एजेंसीTue, 22 Jul 2014 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

गूगल मैप के उपयोगकर्ताओं के लिए इसका इस्‍तेमाल अब और सुविधाजनक हो जाएगा। अब यह हिन्दी में भी आ गया है। अपनी कई प्रकार की सेवाओं के कारण गूगल ने इंटरनेट यूजर्स में अपनी गहरी पैठ बना चुका है।

इंटरनेट पर हिन्दी की बढ़ती पैठ के चलते गूगल ने हिन्दी में गूगल ट्रांसलेट लॉन्च करने के बाद अब गूगल मैप को भी हिन्दी जारी कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अब और भी कई एप हैं, जो हिन्दी भाष में आ रहे हैं।

गूगल मैप इंटरनेट यूजर्स के लिए फ्री में दी गई वेब मैपिंग सर्विस है जिस पर गूगल मानचित्र, गूगल ट्रांजिट, गूगल राइड फाइंडर तथा गूगल मानचित्र के जरिए कई प्रकार की मैपिंग सेवा संचालित होती है। इसके द्वारा दुनिया के कई देशों, सड़कों तथा प्रसिद्ध जगहों के नक्शे उपलब्ध करवाता है।

गौरतलब है कि गूगल ही नहीं, बल्कि फेसबुक भी अपना हिन्दी वर्जन लॉन्च कर चुका है। हाल ही में टि्वटर पर हिन्दी में ट्वीट किया जा चुका है।

गूगल मानचित्र के माध्यम से कई मानचित्र-आधारित सेवाएं संचालित होती हैं। यह दुनिया भर के अनेकों देशों के लिए सड़कों के नक़्शे उपलब्ध कराता है जो पैदल, कार या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वालों और शहर में व्यवसायों की खोज करने वालों के लिए मार्ग योजनाकार का काम करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें