फोटो गैलरी

Hindi Newsरूस के खिलाफ न हो सुरक्षा नीति: मर्केल

रूस के खिलाफ न हो सुरक्षा नीति: मर्केल

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ की सुरक्षा नीति रूस के खिलाफ नहीं. बल्कि इसे साथ लेकर बनाई जानी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फिनलैंड के प्रधानमंत्री...

रूस के खिलाफ न हो सुरक्षा नीति: मर्केल
एजेंसीTue, 31 Mar 2015 09:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ की सुरक्षा नीति रूस के खिलाफ नहीं. बल्कि इसे साथ लेकर बनाई जानी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फिनलैंड के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर स्टब से यहां बातचीत के दौरान मर्केल ने यूरोपीय संघ की सुरक्षा नीति के मुद्दे पर रूस से संपर्क करने के महत्व पर जोर डाला।

मर्केल ने कहा कि यूरोपीय संघ एकजुट रहने में सक्षम और यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है। चांसलर ने कहा कि जर्मनी ने आर्थिक संकट के दौरान अन्य देशों के साथ एकजुटता दिखाई है, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जिन्हें सहायता मिल रही है, उन्हें उनकी समस्या के समाधान की पहल भी करनी चाहिए।

मर्केल की क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) फिनिश कंजरवेटिव पार्टी की एक इकाई है। उनका फिनलैंड का दौरा फिनिश कंजरवेटिव को चुनाव प्रचार में मदद के रूप में देखा जा रहा है। फिनलैंड में अप्रैल में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें