फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन ने दी चेतावनी, हिंद महासागर को भारत अपना आंगन न समझे

चीन ने दी चेतावनी, हिंद महासागर को भारत अपना आंगन न समझे

चीन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में वह भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है, लेकिन इसे भारत का बैकयार्ड समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है ।...

चीन ने दी चेतावनी, हिंद महासागर को भारत अपना आंगन न समझे
एजेंसीWed, 01 Jul 2015 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में वह भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है, लेकिन इसे भारत का बैकयार्ड समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है ।

चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सामरिक संस्थान के ऐसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर कैप्टन झाओ यी ने यहां भारतीय पत्रकारों और चीन की यात्रा पर आए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा, एक खुले समुद्र और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए आंगन (बैकयार्ड) शब्द का इस्तेमाल करना बहुत अधिक उचित नहीं है। हिंद महासागर में चीनी नौसेना के बढ़ते दखल पर भारत की चिंताओं के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यदि भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही करती हैं।

हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक श्वेतपत्र की पृष्ठभूमि में हुई है जिसमें अपने तटों से बहुत अधिक दूर खुले समुद्र में संरक्षण के लिए चीनी नौसेना की भूमिका को पहली बार रेखांकित किया गया है और इसमें नई सैन्य सामरिक नीति की रूपरेखा पेश की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें