फोटो गैलरी

Hindi Newsचंद्रमा की कक्षा में चीन ने प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान

चंद्रमा की कक्षा में चीन ने प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान

चीन ने चंद्रमा के लिए अपने पहले मिशन चांग 5 में प्रयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकियों के परीक्षण के लिए शुक्रवार को एक मानवरहित अंतरिक्ष यान (ल्यूनर ऑर्बिटर) प्रक्षेपित किया। यह चंद्रमा के आसपास चक्कर...

चंद्रमा की कक्षा में चीन ने प्रक्षेपित किया अंतरिक्ष यान
एजेंसीFri, 24 Oct 2014 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने चंद्रमा के लिए अपने पहले मिशन चांग 5 में प्रयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकियों के परीक्षण के लिए शुक्रवार को एक मानवरहित अंतरिक्ष यान (ल्यूनर ऑर्बिटर) प्रक्षेपित किया। यह चंद्रमा के आसपास चक्कर लगा कर लौट आएगा।

यह यान आज तड़के चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत स्थित शीचांग सैटेलाइट प्रक्षेपण केंद्र से अत्याधुनिक लॉन्ग मार्च 3 सी राकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग प्रशासन (स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सांइस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेन्स) ने बताया कि प्रक्षेपण के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान अपने वाहक रॉकेट से अलग हो गया और इसके जल्द ही चंद्रमा की कक्षा में प्रविष्ट हो जाने की उम्मीद है। पूरे मिशन में 8 दिन लगेंगे।
 
इस यान में प्रयुक्त की गई प्रौद्योगिकी का उपयोग चांग 5 मिशन में किया जाएगा। चांग 5 को चंद्रमा पर भेजा जाएगा और यह आंकड़े तथा वहां के कुछ नमूने एकत्र कर वर्ष 2017 में वापस लौट आएगा। इससे पहले चीन वर्ष 2007 चांग 1, वर्ष 2010 में चांग 2 और दिसंबर 2013 में चांग 3 भेज चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें