फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन ने हिंद महासागर तक सीधी पहुंच बनाई

चीन ने हिंद महासागर तक सीधी पहुंच बनाई

चीन ने अपने पश्चिमी प्रांत शिनजियांग से पाकिस्तान के दक्षिण में अरब सागर तट पर ग्वादर बंदरगाह तक 46 अरब डॉलर लागत का आर्थिक गलियारा (सिल्क रोड) बनाने की घोषणा की है। इससे चीन की हिंद महासागर और अन्य...

चीन ने हिंद महासागर तक सीधी पहुंच बनाई
एजेंसीMon, 20 Apr 2015 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने अपने पश्चिमी प्रांत शिनजियांग से पाकिस्तान के दक्षिण में अरब सागर तट पर ग्वादर बंदरगाह तक 46 अरब डॉलर लागत का आर्थिक गलियारा (सिल्क रोड) बनाने की घोषणा की है। इससे चीन की हिंद महासागर और अन्य समुद्री मार्गों तक सीधी पहुंच कायम होगी।

आर्थिक गलियारे से चीन का मध्य एशिया, पश्चिम एशिया के देशों तक सड़क संपर्क मार्ग बनाना संभव होगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अपनी पहली इस्लामाबाद यात्रा के दौरान इसके आगाज की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई दिल्ली की दूसरी यात्रा के बाद से ही पाकिस्तान जिनपिंग को इस्लामाबाद बुलाने और बड़े आर्थिक और रणनीतिक सहयोग की कोशिश में लगा हुआ था।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के ग्वादर तक आर्थिक गलियारा तीन साल में पूरा हो जाएगा। इससे चीन और तेल संपन्न मध्यपूर्व देशों के बीच 12 हजार किलोमीटर की दूरी कम होगी। चीन इससे पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से अपने काशगर इलाके तक पाइपलाइन से तेल हासिल कर पाएगा। उसे हिंद महासागर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। चीन का असली इरादा मेगा सिल्क रोड प्रोजेक्ट का है, इससे वह एशियाई देशों के अलावा अफ्रीकी और यूरोपीय देशों तक सड़क संपर्क बनाने की कोशिश में लगा है।

चीन भारत के पड़ोसी देशों के बंदरगाहों के विकास की परियोजनाएं हथियाकर समुद्री आर्थिक गलियारे की कोशिश में पहले ही आगे बढ़ चुका है। जबकि भारत इसे लेकर उत्साहित नहीं है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें