फोटो गैलरी

Hindi Newsमिस्र में दो बसों के बीच भिड़ंत, 30 लोगों की मौत

मिस्र में दो बसों के बीच भिड़ंत, 30 लोगों की मौत

मिस्र में शर्म अल शेख के नजदीक एक राजमार्ग पर दो पर्यटक बसों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। साउथ सिनाई में स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव...

मिस्र में दो बसों के बीच भिड़ंत, 30 लोगों की मौत
एजेंसीFri, 22 Aug 2014 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

मिस्र में शर्म अल शेख के नजदीक एक राजमार्ग पर दो पर्यटक बसों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। साउथ सिनाई में स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद लाशिन ने बताया कि शर्म अल शेख के नजदीक हुई दुर्घटना में 30 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बसों के भीतर अब भी शव और घायल लोग हैं।

लाशिन ने कहा कि पीड़ित विभिन्न देशों से ताल्लुक रखते हैं। मिस्र में लापरवाही से वाहन चलाने, खराब सड़कों और अन्य कारणों से विश्व में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें