पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
आईएफएस ने किया शर्मसार, अमेरिका में की छेड़छाड़
न्यूयार्क, एजेंसी
First Published:27-07-12 11:02 AM
Last Updated:27-07-12 12:53 PM
अमेरिका के पेनसल्विनिया में एक होटल की महिला कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हिरासत में लिये गये भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र महापात्रा पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है और वह एक अगस्त को प्रारंभिक सुनवाई के लिये अदालत में पेश होंगे।
होटलकर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के एक दिन बाद महापात्रा को 25 जुलाई को पेनसल्विनिया की अदालत में पेश किया गया था। इस होटल में महापात्रा ठहरे हुये थे। पेनसल्विनिया के मतमोरास कस्बे के ईस्टर्न पाइक क्षेत्रीय पुलिस विभाग में एक अधिकारी ने बताया कि महापात्रा के खिलाफ अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगाये गये हैं।
अधिकारी ने कहा कि महापात्रा को पाइक काउंटी सुधारक केंद्र पर हिरासत में रखा गया है। महापात्रा को जमानत के लिये 35 हजार डॉलर जमा कराना होगा और उन्हें बांड की औपचारिकतायें पूरी होने के बाद रिहा कर दिया जायेगा।
वह प्रारंभिक सुनवाई के लिये एक अगस्त को दोबारा जिला न्यायाधीश देबोराह फिशर की अदालत में उपस्थित होंगे। अधिकारी ने कहा कि महापात्रा ने अभी तक अपना दोष स्वीकार करने या निर्दोष होने का दावा करते हुए कोई याचिका दाखिल नहीं की है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
