फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका आज रायबरेली दौरे पर, सोनिया कल आएंगी

प्रियंका आज रायबरेली दौरे पर, सोनिया कल आएंगी

प्रियंका गांधी अपने दो दिन के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंच रही हैं। इस दौरान प्रियंका कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से मिलेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने एक दिन के दौरे पर गुरुवार को...

प्रियंका आज रायबरेली दौरे पर, सोनिया कल आएंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 May 2015 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रियंका गांधी अपने दो दिन के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंच रही हैं। इस दौरान प्रियंका कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से मिलेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने एक दिन के दौरे पर गुरुवार को यहां आएंगी। सोनिया जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने के साथ ही सांसद निधि से बनी कई परियोजनाओं का लोकर्पण करेंगी। इसके अलावा वह बछरावां रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता राशि के चेक बांटेंगी। गुरुवार शाम को सोनिया और प्रियंका दिल्ली लौट जाएंगी।

सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरकर सरेनी और ऊंचाहार विस क्षेत्रों के गांवों का अकस्मिक भ्रमण करके समस्याओं के साथ ही आम लोगों से रूबरू होंगी। शाम को वह भुएमऊ गेस्टहाउस में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

गुरुवार की सुबह आठ बजे विशेष विमान से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट आएंगी। सड़क मार्ग से भुएमऊ गेस्टहाउस पहुंचकर नगर पंचायत डलमऊ के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद रेल दुर्घटना में मारे गए सदर तहसील के चार लोगों के परिजनों में सहायता चेक बांटेंगी। गेस्टहाउस में ही आम लोगों से मिलने के बाद जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेंगी।

दोपहर दो बजे फिरोज गांधी कॉलोनी के पार्क में सांसद निधि की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी। शहर में निर्माणाधीन कई परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद डिघिया गांव में किसानों में अहेतुक सहायता के चेक बांटेंगी। हर कार्यक्रम में सोनिया के साथ प्रियंका गांधी भी रहेंगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें