फोटो गैलरी

Hindi Newsकारोबारी बताकर रचाई शादी, पोल खुली तो टूटा रिश्ता

कारोबारी बताकर रचाई शादी, पोल खुली तो टूटा रिश्ता

कारोबारी बताकर शादी रचा ली। हकीकत की पोल खुली तो नव विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। रविवार को ससुराल आकर भी युवती से मारपीट की। पीडि़ता ने महिला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...

कारोबारी बताकर रचाई शादी, पोल खुली तो टूटा रिश्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Oct 2015 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कारोबारी बताकर शादी रचा ली। हकीकत की पोल खुली तो नव विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। रविवार को ससुराल आकर भी युवती से मारपीट की। पीडि़ता ने महिला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीडि़त युवती सोनम अरोड़ा मानवरोवर कालोनी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक पिता वीरेंद्र अरोड़ा व्यवसाई हैं। दो साल पूर्व उन्होंने बेटी की शादी सोनीपत निवासी नितेश अरोड़ा के साथ की थी। उस वक्त नितेश ने खुद का हैंडलूम का कारखाना बताया था।

विवाह के बाद सोनम जब ससुराल गई तो उसे हकीकत के बारे में पता नहीं चलने दिया गया। हैंडलूम कारखाने में ले जाया गया, मगर घरवालों के साथ। शक होने पर एक दिन सोनम अरोड़ा अकेले कारखाने पहुंचे। तब उसे कारखाना दूसरे का होने की जानकारी हुई। इस संदर्भ में उसने नितेश से बात की तो उन्होंने उत्पीड़न शुरू कर दिया। परेशान होकर वह मायके आ गई।

रविवार को नितेश परिवार वालों के साथ ससुराल आ गया। बातचीत के दौरान उसने सोनम के साथ मारपीट की। देर शाम सोनम ने महिला थाने में तहरीर दी। एसओ महिला थाना माला शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें