जिंदगी में ऐसी नहीं देखी किसानों की दुर्दशा: अजित
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि जिंदगी में किसानों की ऐसी बदहाली नहीं देखी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है, किसानों को मुआवजे के 100-100 रुपये के चेक बंटवाए जा रहे...
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि जिंदगी में किसानों की ऐसी बदहाली नहीं देखी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है, किसानों को मुआवजे के 100-100 रुपये के चेक बंटवाए जा रहे हैं। किसानों का दर्द जानने को रालोद किसान संवाद कार्यक्रम चला रही है।
गेस्ट हाउस में रविवार की सुबह पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश और केंद्र सरकार को निशाने पर रखा।
कहा कि सैफई के लिए 8सौ करोड़ का बजट और किसानों के मुआवजे कोप्थ्थ्ंच्थ् सौ करोड़। किसानों को मुआवजा के नाम पर बहलाया जा रहा है ऐसे भी काफी किसान हैं जिनके चेक बैंकों में बाउंस हो गए हैं। किसानों को गन्ना बकाया नहीं दिलाया गया है। प्रदेश की सरकार को साढ़े चार मुख्यमंत्री मिलकर चला रहे हैं इसके बावजूद कानून व्यवस्था बदहाल है। रालोद किसानों का दर्द जानने को किसान संवाद के माध्यम से उनके बीच जा रही है।