फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी

रामपुर में मतदान का बहिष्कार, चार घंटे बाद पोलिंग शुरू चमरौआ ब्लाक के देवरनिया शर्की में मतदान का बहिष्कार किया गया और 11 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। विकास कार्यों में अनदेखी और मुआवजा वितरण न...

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Oct 2015 11:47 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में मतदान का बहिष्कार, चार घंटे बाद पोलिंग शुरू

चमरौआ ब्लाक के देवरनिया शर्की में मतदान का बहिष्कार किया गया और 11 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। विकास कार्यों में अनदेखी और मुआवजा वितरण न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश। बीते दिन ही कर दिया था ऐलान। प्रशासन की मान मनौवल फेल होती रही। एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा ने समझाकर करीब 11 बजे पोलिंग शुरू कराई।

मुजफ्फरनगर: नौ बजे तक 13 फीसदी पड़े वोट

पहले चरण में सदर और पुरकाजी  ब्लाक में नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला पंचायत के 11 वार्ड सदस्य और 262 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 1510 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

नौ बजे तक  13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुक्रवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग सवेरे से ही वोट डालने के लिए लाइन में लग गए। सदर ब्लाक का मतदान अति संवेदनशील है।

सुरक्षा की दृष्टि से सदर ब्लाक 1 ज़ोन 12 सैक्टर और पुरकाजी ब्लाक 1 ज़ोन 9 सैक्टर में बांटा गया है। दोनों ब्लाकों ने 245 मतदान केंद्र और 602 मतदान स्थल बनाये गए हैं।

अगर मतदाताओं की बात करें तो सदर ब्लाक में 2 लांख 53 हज़ार 174 मतदाता और पुरकाज़ी ब्लॉक में 1 लांख 6 हज़ार 480 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेगे।

मेरठ: पंचायतों के लिए मतदान जारी

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। ब्लॉकों में मतदान के लिए लंबी लाइनें लगी नजर आ रही हैं। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

बुलंदशहर के स्याना, अगौता और बीबीनगर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। 8 बजे तक करीब 10 प्रतिशत वोट पडे हैं।

इलाहाबाद: धीमी गति से मतदान जारी

पंचायत चुनाव के लिए धीमी गति के साथ मतदान शुरू हो गया है। पहले डेढ़ घण्टे में मतदान केंद्रों मे ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। जिले में क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों के लिए पांच ब्लाकों मेजा, उरवा, करछना, मांडा और कोराव के मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हुआ।

अभी तक किसी भी इलाके से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह सुबह मतदाताओं की भीड़ घरों से नहीं निकली पर पुलिस और पीएसी के साथ भारी सुरक्षा की गई है। मध्य प्रदेश से जुड़ने वाली सीमाएं सील कर दी गई हैं।

चुनाव आयोग के प्रेक्षक सुधीर कुमार गर्ग के मुताबिक संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी लगवाये गए हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार ने उपद्रव की स्थिति आने पर गोली चलाने के आदेश पहले ही कर दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें