फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली से कोलकाता तक हड़ताल से हाहाकार मचा

दिल्ली से कोलकाता तक हड़ताल से हाहाकार मचा

सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुधवार को दस मजदूर संगठनों के 15 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे दिल्ली से कोलकाता तक बैंकिंग, बीमा  और परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। हड़ताल के दौरान...

दिल्ली से कोलकाता तक हड़ताल से हाहाकार मचा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Sep 2015 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुधवार को दस मजदूर संगठनों के 15 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे दिल्ली से कोलकाता तक बैंकिंग, बीमा  और परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। हड़ताल के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसक संघर्ष हुआ, जिसमें एक हजार लोगों को हिरासत में लिया गया।

श्रम मंत्रालय ने कहा कि 12 ट्रेड यूनियनों में से दो हड़ताल में शामिल नहीं हुईं जबकि तीन तटस्थ रहीं। मंत्रालय के मुताबिक कुल मिलाकर देशभर में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण रही। हालांकि, टे्रेड यूनियनों का कहना है कि हड़ताल का पूरे देश में व्यापक असर रहा।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें