फोटो गैलरी

Hindi Newsपचास फीसदी राशि शिक्षा पर खर्च करेगी हरियाणा पुलिस

पचास फीसदी राशि शिक्षा पर खर्च करेगी हरियाणा पुलिस

हरियाणा के इतिहास में पहली बार ट्रैफिक पुलिस की आेर से एकत्रित कंपाउंड फीस में से 50 प्रतिशत राशि शिक्षा अथवा यातायात संसाधनों पर खर्च की जायेगी। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक वाई.पी. सिंघल ने दी।...

पचास फीसदी राशि शिक्षा पर खर्च करेगी हरियाणा पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Jul 2015 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के इतिहास में पहली बार ट्रैफिक पुलिस की आेर से एकत्रित कंपाउंड फीस में से 50 प्रतिशत राशि शिक्षा अथवा यातायात संसाधनों पर खर्च की जायेगी।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक वाई.पी. सिंघल ने दी। श्री सिंघल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं। इस राशि से सरकार यातायात प्रणाली को सुदृढ़ बनायेगी ताकि इन दुर्घटनाओं में कमी आ सके।  पुलिस विभाग में 500 अतिरिक्त मोटरसाइकिल शामिल किए जाएंगे, ताकि यातायात प्रणाली को सुचारू तथा सुरक्षित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जल्द ही 7200 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें एक हजार महिला पुलिस कर्मी शामिल होंगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा ली जाएगी और कुल 100 अंको में से 95 अंक शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के लिए होंगे। केवल पांच प्रतिशत अंक साक्षात्कार के लिए रखे जाएंगे।

श्री सिंघल ने कहा कि चयन पूर्णत: पारदर्शी होगा तथा शारीरिक परीक्षण के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। योग्यता के आधार पर चयन होने से विभाग की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें