फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल: भूकंप के बाद मानव तस्करी की आशंका

नेपाल: भूकंप के बाद मानव तस्करी की आशंका

प्रलयंकारी भूकंप और उसके बाद पीड़ित परिवारों के पलायन का फायदा मानव तस्कर उठा सकते हैं। खासकर महिलाओं और किशोरों को मानव-व्यापार का शिकार बनाए जाने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया...

नेपाल: भूकंप के बाद मानव तस्करी की आशंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 03 May 2015 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रलयंकारी भूकंप और उसके बाद पीड़ित परिवारों के पलायन का फायदा मानव तस्कर उठा सकते हैं। खासकर महिलाओं और किशोरों को मानव-व्यापार का शिकार बनाए जाने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश एडीजी कमजोर वर्ग अरविंद पांडेय ने दिया है।

सीमावर्ती जिलों के एसपी को कहा गया है कि भूकंप के कारण बड़ी संख्या में नेपाल और बिहार के सीमावर्ती इलाके में पीड़ितों का आना जारी है। इनके लिए बड़े पैमाने पर राहत कार्य भी चलाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोर इसमें हैं।

एडीजी ने आशंका जताई है कि भूकंप में अपना बहुत कुछ गवां चुके इन लोगों की मजबूरी का फायदा मानव तस्कर उठा सकते हैं। मानव व्यापार का शिकार होने से महिलाओं और बच्चों को बचाने के लिए उन्होंने एसपी को विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया है। इसके तहत जिला पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रेल पुलिस और दूसरी सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों मिलकर काम करेंगी।

एडीजी कमजोर वर्ग ने एसपी के अलावा जोनल आईजी और रेंज डीआईजी को भी मानव-व्यापार निरोधी अभियान की समीक्षा का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने सभी चार रेल जिला के एसपी और अन्य जिलों की भी पुलिस को तत्पर रहने को कहा है। इसका मकसद आवागमन के दौरान मानव-व्यापार के पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें