फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा की जनता से ये वादे किए थे मोदी ने, नहीं हुए पूरे

मथुरा की जनता से ये वादे किए थे मोदी ने, नहीं हुए पूरे

21 नवंबर 2013, दिन गुरुवार, स्थान- कोठी मीना बाजार, विजय शंखनाद रैली में मोदी कांग्रेस पर खूब बरसे थे, उस पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए थे और जनता के साथ वादे किए थे। लेकिन जनता तब से विकास का...

मथुरा की जनता से ये वादे किए थे मोदी ने, नहीं हुए पूरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 25 May 2015 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

21 नवंबर 2013, दिन गुरुवार, स्थान- कोठी मीना बाजार, विजय शंखनाद रैली में मोदी कांग्रेस पर खूब बरसे थे, उस पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए थे और जनता के साथ वादे किए थे।

लेकिन जनता तब से विकास का इंतजार कर रही है जब से वह पीएम बने थे। आज जब मोदी मथुरा आएंगे तो शायद कोई बड़ी घोषणा करें लेकिन फिलहाल तक तो हकीकत यही है कि मथुरा विकास के लिए तरस रहा है।
 
पिछली रैली की तीन मुख्य बातें-

कांग्रेस पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप
बिजली, पानी, आलू समेत, स्थानीय मुद्दों पर भी चलाए तीर
भ्रष्टाचारी नेताओं की चमड़ी मोटी बता मोदी ने कसा तंज

मोदी ने किए थे वादे खूब, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मामले में कभी केंद्र तो कभी प्रदेश सरकार के बीच गेंद हवा में उछलती रहती है। प्रदेश सरकार फिरोजाबाद जनपद के हिरन गांव में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवाने की बात कह चुकी है वहीं आगरा में प्रदेश सरकार ने खेरिया एयरपोर्ट के बाद सिविल एनक्लेव बनवाने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। सर्वे हो चुका है। किसानों से भूमि अधिग्रहण होना है। आलू की ब्रांडिंग मुद्दे पर आज तक न तो क्रेंद्र सरकार ने कोई पहल की और नही राज्य सरकार ने।

photo1

पर्यटन के काम आगे बढ़ा

पर्यटन की दिशा में फिर भी कुछ असर दिख रहा है। प्रोपुअर प्रोजेक्ट के तहत काम आगे बढ़ रहा है। आगरा-मथुरा का सर्वे हो चुका है। जल्द ही ताजमहल के आस-पास कुछ काम शुरू होंगे। वहीं पर्यटन की दृष्टि से आगरा के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए तीन फ्लाइ ओवर बनाने का काम एनएचएआई द्वारा शुरू हो गया है। 6 लेन आगरा-दिल्ली का काम तेजी से चल रहा है।

क्या कहा था

नरेंद्र मोदी ने सपा और बसपा को कांग्रेस के पाप की उपज बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने कांग्रेस का बांटो और राज करो का फार्मूला चुराया, फिर उसमें अपने रंग भरे। नतीजा यह हुआ कि वोट बैंक की स्पर्धा में सपा-बसपा अब कांग्रेस से आगे निकल गई हैं।

उठाए थे स्थानीय मुद्दे

उन्होंने कहा था कि देश की ब्रांडिंग होती है। उसके बाद भी केंद्र सरकार पर्यटन उद्योग की दिशा में नहीं सोच रही है। पूरे विश्व में तीन ट्रिलियन डालर यानी 30 लाख करोड़ डालर का पर्यटन कारोबार है। इसमें आगरा को क्या मिलता है। एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक के लिए ये शहर तरस रहा है। ये मुद्दा आजादी के बाद से अभी तक केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच झूलता रहा है।

आलू की ब्रांडिंग की जरूरत

विजय शंखनाद रैली के दौरान मोदी ने आगरा के कि सानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा था कि पैदावार बहुत हो या फिर कम, किसान नुकसान में ही रहते हैं। इस स्थिति से बाहर निकलने का उपाय है उत्पाद का वैल्यू एडीशन। यदि आलू की जगह पोटेटो चिप्स बेचे जाएंगे तो इसका लाभ कि सानों को मिलेगा। उनका रहन-सहन बेहतर होगा। अपनी बात के समर्थन में उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को लाभ दिलाना है तो फूड प्रोसेसिंग को भी वरीयता देनी होगी। यहां की सरकार को इस दिशा में उचित क दम उठाने चाहिए थे।

बिजली, पानी पर सपा को लिया आड़े हाथ

नरेंद्र मोदी ने भाषण में आगरा के स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया था। इनमें प्रमुख रूप से पर्यटन, पानी और व्यापारियों पर हुए उत्पीड़न के मामले शामिल थे। बिजली की समस्या को ‘राज्य स्तर’ का दर्जा दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें