फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंट्रल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

सेंट्रल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक के दावे सोशल मीडिया पर सामने आए। यद्यपि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पाये। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष सिंह मल्ल ने कहा, हम...

सेंट्रल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
एजेंसीSun, 04 Oct 2015 09:11 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक के दावे सोशल मीडिया पर सामने आए। यद्यपि अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पाये।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष सिंह मल्ल ने कहा, हम अभी इसकी पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। यह तब ही स्पष्ट हो पाएगा जब प्रश्नपत्र खुलेंगे।

मल्ल ने कहा कि आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही विषयवस्तु की जांच कर रहा है, जो यह परीक्षा कराता है। उसे अभी पता लगाना है कि देश के किस हिस्से से प्रश्नपत्र लीक हुए हैं।

केंद्रीय विद्यालय विभिन्न शिक्षक पदों के लिए रविवार को भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है जिसमें प्राथमिक शिक्षक और पीआरटी (संगीत) शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि क्या प्रश्नपत्र लीक हुआ है या परीक्षा रद्द करनी है या इसे पुनर्निर्धारित करना है, इस बारे में निर्णय रविवार को ही किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें