फोटो गैलरी

Hindi NewsEXCLUSIVE: देश में सबसे ज्यादा लापता हो रहे हैं यूपी के बच्चे

EXCLUSIVE: देश में सबसे ज्यादा लापता हो रहे हैं यूपी के बच्चे

यूपी में बचपन सुरक्षित नहीं रह गया। देश में सबसे ज्यादा बच्चे उत्तर प्रदेश से ही लापता हो रहे हैं। गृह मंत्रालय की सर्वे रिपोर्ट इस सच की गवाही दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2014 के बीच देश...

EXCLUSIVE: देश में सबसे ज्यादा लापता हो रहे हैं यूपी के बच्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Aug 2015 08:20 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में बचपन सुरक्षित नहीं रह गया। देश में सबसे ज्यादा बच्चे उत्तर प्रदेश से ही लापता हो रहे हैं। गृह मंत्रालय की सर्वे रिपोर्ट इस सच की गवाही दे रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2014 के बीच देश में तीन लाख 28 हजार बच्चे लापता हुए। एक लाख बच्चे हर साल देश भर से गायब हो रहे हैं। इनमें चालीस हजार बच्चों का अपहरण हो रहा है। 44 हजार बच्चे गायब हो रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक देश में हर आठ मिनट में एक बच्चा गायब हो रहा है। उत्तर प्रदेश में तो हालात बद से बदतर हैं। यहां सबसे अधिक बच्चे असुरक्षित हैं। आंकड़े के मुताबिक अकेले यूपी में सर्वाधित बच्चे गायब हुए। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है। इसी प्रकार महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश से लापता बच्चे: 9,857 
मध्य प्रदेश से लापता बच्चे: 8,247
महाराष्ट्र से लापता बच्चे: 6,410

बच्चों के लापता होने के पीछे मुख्य कारण परीक्षा में नंबर कम आना माना गया है। इसके अलावा अभिभावकों द्वारा देखे गए सपनों को बच्चों द्वारा पूरा न कर पाना भी महत्वपूर्ण कारण है। ऐसे बच्चे चाय के होटलों पर काम करते पाए गए। गिरोह के हाथ लगने पर उनका शोषण किया गया। उनसे भीख भी मंगाए जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे अभिभावकों का जागरुक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्हें बच्चों के ऊपर अपनी इच्छाएं नहीं थोपनी होंगी। पढ़ाई में नंबर कम आने पर डपटने की जगह प्यार से समझाना होगा।
- डॉक्टर विशेष गुप्ता, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें