फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: जब थाने में लड़की ने की मनचले की जमकर पिटाई

VIDEO: जब थाने में लड़की ने की मनचले की जमकर पिटाई

उत्तर प्रदेश में लड़की पर अश्लील कमेंट करना एक लड़के को भारी पड़ गया। लड़की ने थाने में लड़के की जमकर पिटाई की। हैरानी वाली बात यह है कि लड़की जब मनचले की पिटाई कर रही थी, तब पुलिस लड़के को बचाने के...

VIDEO: जब थाने में लड़की ने की मनचले की जमकर पिटाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jul 2015 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में लड़की पर अश्लील कमेंट करना एक लड़के को भारी पड़ गया। लड़की ने थाने में लड़के की जमकर पिटाई की। हैरानी वाली बात यह है कि लड़की जब मनचले की पिटाई कर रही थी, तब पुलिस लड़के को बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाने में व्यस्त थी।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक संजना नाम की एक लड़की को अंकित रोज आते-जाते अश्लील कमेंट करता था। संजना उसकी हरकतों से काफी परेशान थी। शनिवार को भी जब अंकित ने संजना को परेशान किया, तो उसने अंकित की बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल ली।

फिर संजना पास वाले पुलिस स्टेशन चली गई। अंकित भी बाईक की चाबी लेने के लिए संजना के पीछे-पीछे थाने में चला गया। जहां संजना ने अंकित की पुलिस के सामने जमकर पिटाई की।

संजना जब अंकित की पिटाई कर रही थी तब थाना इंचार्ज बजाए बीच-बचाव करने के इस घटना का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजना थाने में अंकित की पिटाई कर रही है और वह लड़की के पैर पकड़कर माफी भी मांग रहा है।

इस सारी घटना के बाद लड़की ने मामला दर्ज नहीं कराया, इसलिए लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

(वीडियो साभार: न्यूज ट्रैक)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें