Hindi Newsपोरबंदर के तट पर आठ तस्करों के साथ पाकिस्तानी नौका जब्त
पोरबंदर के तट पर आठ तस्करों के साथ पाकिस्तानी नौका जब्त
पोरबंदर के तट पर सोमवार को एक पाकिस्तानी नौका जब्त की गई। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। इस नौका में आठ तस्कर सवार थे। रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह भारतीय नौसेना और...
एजेंसीTue, 21 Apr 2015 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें
पोरबंदर के तट पर सोमवार को एक पाकिस्तानी नौका जब्त की गई। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। इस नौका में आठ तस्कर सवार थे।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान था। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ टीवी चैनलों के मुताबिक नौका पर सवार तस्करों के पास से हेरोइन और सैटेलाइट फोन बरामद किए गए हैं। कोस्ट गार्ड ने तस्करों के पास से 141 किलो हेरोइन भी जब्त की है।