फोटो गैलरी

Hindi Newsठाणे में चार मंजिला इमारत गिरी, महिला समेत 6 की मौत, 10 घायल

ठाणे में चार मंजिला इमारत गिरी, महिला समेत 6 की मौत, 10 घायल

ठाणे जिले के ठाकुर्ली में एक चार मंजिली इमारत के ढहने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।       दमकल विभाग के अधिकारियों और निकाय अधिकारियों ने बुधवार को...

ठाणे में चार मंजिला इमारत गिरी, महिला समेत 6 की मौत, 10 घायल
एजेंसीWed, 29 Jul 2015 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाणे जिले के ठाकुर्ली में एक चार मंजिली इमारत के ढहने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
     
दमकल विभाग के अधिकारियों और निकाय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चोलवे गांव स्थित मातछाया नामक इमारत का निर्माण 35 साल पहले हुआ था जो बीती रात ढह गई। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान शुरू किया।
     
जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जयदीप विसावे ने बताया कि बहरहाल, लगातार बारिश के कारण अभियान में रूकावट आई। इमारत ढहने के वक्त उसमें 20 परिवार थे। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के संतोष कदम ने बताया कि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
     
मृतकों की पहचान पी वी ईश्वरन (67), उषा कुशन (49), प्रतीक हाहजरिया (सात), उषा सुंदरम और फ्रांसिस नडार (44) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान होनी अभी बाकी है।
     
विसावे ने बताया कि घायलों को डोम्बीवली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे, कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे, कलेक्टर अश्विनी जोशी और अन्य शीर्ष अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें