फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में सिमट रहा है सावन, साल में केवल 41 दिन ही होती है बारिश

दिल्ली में सिमट रहा है सावन, साल में केवल 41 दिन ही होती है बारिश

मानसून शुरू हो चुका है, देश के कई हिस्सों में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं देश के प्रमुख महानगरों में बारिश के दिनों पर नजर डालें तो इस मामले में दिल्ली एवं चेन्नई की स्थिति एक जैसी है। चार...

दिल्ली में सिमट रहा है सावन, साल में केवल 41 दिन ही होती है बारिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 28 Jun 2015 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून शुरू हो चुका है, देश के कई हिस्सों में जहां झमाझम बारिश हो रही है, वहीं देश के प्रमुख महानगरों में बारिश के दिनों पर नजर डालें तो इस मामले में दिल्ली एवं चेन्नई की स्थिति एक जैसी है। चार महीनों के मानसून सीजन में दिल्ली में महज 30 दिन और चेन्नई में सिर्फ 27 दिन ही मेघ मेरबान होते हैं। पूरे साल भर की बारिश के हिसाब से दिल्ली बेहद शुष्क है और यहां सिर्फ 41 दिन ही बारिश होती है। लेकिन अब बारिश में भी लगातार कमी के रुझान मिल रहे हैं।

मानसून विभाग ने 1971 से लेकर 2007 तक के मानसूनी बारिश के आंकड़ों पर अध्ययन किया है जिसमें प्रमुख महानगरों के बारिश के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। उत्तर भारतीय राज्यों के शहरों में बारिश कम हो रही है। हालांकि यह बात हर जगह लागू नहीं होती। समुद्र के किनारे बसे चेन्नई भी मानसूनी बारिश का मोहताज है। मुंबई में सबसे ज्यादा बारिश होती है। वहां मानसून सीजन में 73 दिन बारिश होती है। जबकि कोलकात्ता में 62, देहरादून में 64, डिब्रूगढ में 72, शिलांग में 68 दिन बारिश होती है।

डलहाउस यूनिवर्सिटी कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ फिजक्सि एंड एटमॉसफेयरिक सांइसेज एवं टेरी यूनिवर्सिटी के संयुक्त अध्ययन में एक और बात भी सामने आई है कि दिल्ली और बेंगलूर में बारिश के दिन हालांकि पहले से कुछ बढ़े हैं लेकिन इस दौरान होने वाली बारिश में 21 फीसदी तक की कमी आई है। शोधकर्ता डा, शैलेस कुमार, अनु रानी शर्मा एवं रमेश पी. सिंह दिल्ली में मानसूनी बारिश की कमी की वजह पर कहा है कि मानसून पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव व अन्य पर्यावरणिक कारण हो सकते हैं।

दिल्ली में पूरे साल पर नजर डालें तो औसत 41 दिन बारिश होती है और कुल बारिश 784 मिमी ही हो पाती है। जबकि मुंबई में साल में 79 दिन बारिश के होते हैं। इस दौरान कुल 2258 मिमी बारिश होती है। कोलकात्ता में करीब 86 दिनों में 1821 मिमी बारिश होती है। पूरे वर्ष के दौरान देहरादून में 87 दिनों के दौरान 2234 मिमी बारिश होती है।
 
मानसून में कितने दिन सावन के
दिल्ली        30
मुंबई         73
कोलकात्ता     62
चेन्नई       27
हैदराबाद      36
पटना        44
वाराणसी      42
इलाहाबाद     39
कानपुर       36
लखनऊ       38
देहरादून       64
बरेली         38
आगरा        31
रांची         46
जयपुर       28

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें