फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का डिग्री विवाद गहराया

दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का डिग्री विवाद गहराया

कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के कानून...

दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का डिग्री विवाद गहराया
एजेंसीTue, 28 Apr 2015 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के कानून मंत्री की कानून की डिग्री फर्जी पाई गई है। उन्हें तुरंत बर्खास्त कर खाली सीट पर नए सिरे से चुनाव कराया जाए!’’

बिहार के एक विश्वविद्यालय ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया था कि तोमर का प्रमाण पत्र असली नहीं है और यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में नहीं है। इसके बाद माकन ने यह टिप्पणी की है।

बिहार के तिलका मांझी विश्वविद्यालय के मुताबिक, प्रमाण पत्र पर जो क्रम संख्या दर्ज है, वह तोमर नहीं, बल्कि किसी और छात्र के नाम से है।

विश्वविद्यालय की यह प्रतिक्रिया तोमर के खिलाफ उस याचिका के आधार पर आई है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने फर्जी कानून की डिग्री के आधार पर खुद को एक वकील के रूप में नामांकित कराया।

माकन ने सवाल किया, ‘‘क्या केजरीवाल नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए फिर से माफी मांगेंगे और इस्तीफा देंगे?’’ उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर 30 अप्रैल को एक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। तोमर के पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा गृह मंत्रालय भी है।

तोमर का फर्जी प्रमाणपत्र के आरोपों से इंकार

दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने कानून के अंतरिम प्रमाणपत्र के फर्जी होने के आरोपों का खंडन करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही सारे रिकॉर्ड सामने लाएंगे और सब कुछ स्पष्ट कर देंगे। तोमर ने दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, "मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। अगर मैंने कुछ गलत किया होता, तो नियमित तौर पर कार्यालय नहीं आता। बहुत जल्द मैं विश्वविद्यालय से सारे रिकॉर्ड सामने लाऊंगा और सबकुछ स्पष्ट कर दूंगा।"

तोमर के पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा गृह विभाग है। इससे पहले मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्विटर पर लिखा, "आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के कानून मंत्री की कानून की डिग्री फर्जी पाई गई है। उन्हें तुरंत बर्खास्त कर खाली हुई सीट पर नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए!"

बिहार के एक विश्वविद्यालय ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि तोमर का प्रमाण पत्र असली नहीं है और यह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में नहीं है। इसके बाद माकन ने यह टिप्पणी की है। बिहार के तिलका मांझी विश्वविद्यालय के मुताबिक, प्रमाण पत्र पर जो क्रम संख्या दर्ज है, वह तोमर नहीं, बल्कि किसी और छात्र के नाम से है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें