फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में गर्मी का कहर जारी, पिघलने लगीं सड़कें

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, पिघलने लगीं सड़कें

दिल्ली में गर्मी की तपिश लगातार जारी है और आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आलम यह है कि अब लोगों के साथ-साथ राजधानी की सड़कें भी इससे काफी...

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, पिघलने लगीं सड़कें
एजेंसीThu, 28 May 2015 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में गर्मी की तपिश लगातार जारी है और आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

आलम यह है कि अब लोगों के साथ-साथ राजधानी की सड़कें भी इससे काफी प्रभावित हो रही हैं। अजमेरी गेट फ्लाईओवर के पास निर्माण के दौरान सड़क पर लगाया गया तारकोल भी सूरज की तपिश से पिघलने लगा है। इससे सड़क खराब होने लगी है। वहीं हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया है। photo1

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में सुबह साढे आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना जताई है। photo2
    
अधिकारी ने कहा कि आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। photo3

रविवार को राजधानी दिल्ली की सड़के सूनी सूनी दिखीं, ज्यादातर लोग भीषण गर्मी की वजह से अपने घरों में ही हैं। शनिवार को सफदरजंग इलाक में तापमान 44.5° दर्ज किया गया जो औसत से 5 डिग्री ज्यादा था। photo4

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें