फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस के अड़ियल रवैये से नहीं चल पा रही है संसद, सोनिया और राहुल जिम्मेदार: भाजपा

कांग्रेस के अड़ियल रवैये से नहीं चल पा रही है संसद, सोनिया और राहुल जिम्मेदार: भाजपा

संसद के मॉनसून सत्र में पिछले दो सप्ताह से जारी गतिरोध के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार...

कांग्रेस के अड़ियल रवैये से नहीं चल पा रही है संसद, सोनिया और राहुल जिम्मेदार: भाजपा
एजेंसीSun, 02 Aug 2015 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

संसद के मॉनसून सत्र में पिछले दो सप्ताह से जारी गतिरोध के लिये केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अडि़यल रवैये से संसद चल नहीं पा रही है जिससे करदाताओं के करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं।

जावडे़कर ने भाजपा के प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, संसद बाधित करने के लिये सोनिया और राहुल जिम्मेदार हैं। इस तरह संसद बाधित करना लोकतंत्र की अवमानना है। संसद के न चलने से करदाताओं के करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनावों की हार से अब तक नहीं उबर सकी है। इसलिये वह बगैर किसी कारण के संसद बाधित कर रही है, जबकि सरकार सदन में हर मुददे पर चर्चा के लिये तैयार है।

जावडे़कर ने कहा, कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भी वह संसद में चर्चा से भागती थी और उसकी वजह से संसद बाधित होती थी। अब कांग्रेस विपक्ष में है। लेकिन अब भी उसी के अडि़यल रवैये की वजह से संसद नहीं चल पा रही है। यह स्थिति देश के लिये घातक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि संसद के गतिरोध को खत्म करने के लिये कल सोमवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का सामूहिक विवेक जागत होगा और वे शेष मॉनसून सत्र में संसद चलने देंगे।

इसके अलावा, जावड़ेकर ने बताया कि भाजपा ने रक्षाबंधन के आगामी त्योहार पर देश के हर विधानसभा क्षेत्र में 11,000 भाइयों की ओर से उनकी बहनों को उपहार के रूप में दुर्घटना बीमा पॉलिसी दिलवाने की योजना बनायी है। उन्होंने कहा, भाजपा की इस योजना से महिलाओं को बड़ी संख्या में दुर्घटना बीमा की सुविधा के दायरे में लाया जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें