फोटो गैलरी

Hindi News'नीतीश कुमार के कारण ही भाजपा जीती थी 91 सीटें'

'नीतीश कुमार के कारण ही भाजपा जीती थी 91 सीटें'

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा का वह मिथक टूट गया कि उसके कारण ही नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे। चुनाव परिणाम ने बता दिया कि नीतीश कुमार के...

'नीतीश कुमार के कारण ही भाजपा जीती थी 91 सीटें'
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Nov 2015 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा का वह मिथक टूट गया कि उसके कारण ही नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे। चुनाव परिणाम ने बता दिया कि नीतीश कुमार के चेहरे के कारण ही भाजपा को 91 सीटें मिली थी। नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होने बाद भाजपा आज किसी तरह विपक्ष में सम्मानजनक सीट ला सकी है।

जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश मॉडल ही विकास का सही मॉडल है। समाज के अंतिम तबके तक विकास पहुंचाने को यह जरूरी है कि बिहार के न्याय के साथ विकास वाले मॉडल को पूरे देश अपनाए। इस चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादा दांव पर लगी थी।

राजनीति के बचे आदर्शों पर भाजपा द्वारा हमले किए जाते रहे। हम विकास की बात कर रहे थे तो वे गोमांस जैसे मुद्दे उठातेे थे। गाली-गलौच वाली भाषा को जनता ने दरकिनार कर दिया। बिहार के प्रति भाजपा की दृष्टि साफ नहीं है।

प्रधानमंत्री कोसते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गद्दी संभालने के बाद उन्होंने एक वादा पूरा नहीं किया। महंगाई कम नहीं हुई, कालाधन नहीं आया। दिल्ली के बाद बिहार में मोदी-शाह के रथ का पहिया उतर गया। इसकी धुरी यूपी व बंगाल में टूटेगी। भाजपा को सलाह दी कि वह हिंदुत्व की उदार परिभाषा लिखे। आडवाणी, शौरी, यशवंत सिन्हा जैसे लोगों के सुझावों पर अमल करे। मौके पर विधान पार्षद डॉ. रामवचन राय, जदयू महासचिव रवींद्र सिंह व डॉ नवीन आर्य भी मौजूद थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें