फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वृष : वैसे तो मानसिक शांति रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि। जीवनसाथी को...

आज का राशिफल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Jul 2015 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

मेष : किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष : वैसे तो मानसिक शांति रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार।
मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पिता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कर्क : अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संपत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
सिंह : माता के सहयोग से पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। पिता का सान्निध्य-सहयोग मिलेगा।
कन्या : किसी अज्ञात भय से पीड़ित रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनोपार्जन।
तुला : शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : आय में कमी व व्यय अधिक। पारिवारिक जिम्मेदारियों व संतान सुख में वृद्धि। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त।
धनु : यात्राओं में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टदायी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति। नौकरी में परिवर्तन की संभावना।
मकर : दाम्पत्य सुख में वृद्धि। संतान को कष्ट। नौकरी में कार्यक्षेत्र विस्तार। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित।
कुंभ : धार्मिक संगीत में रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग, तरक्की के योग व स्थान परिवर्तन की संभावना।
मीन : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम। मित्रों का आगमन। शांति-प्रसन्नता के भाव। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें