बरेली में आजम खां के लिए शैंपू से धुल रहे हैं डिवाइडर
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के आने भर की सूचना से ही नगर निगम में हड़कंप मच जाता है। आलम ये है कि सोमवार को मंत्री के आने की सूचना से निगम के कर्मचारियों ने डिवाइडर को साबुन और शैंपू से...
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के आने भर की सूचना से ही नगर निगम में हड़कंप मच जाता है। आलम ये है कि सोमवार को मंत्री के आने की सूचना से निगम के कर्मचारियों ने डिवाइडर को साबुन और शैंपू से धोना शुरू कर दिया। डिवाइडर को धोकर चमका दिया गया। वहीं, सड़कों पर झाड़ू और लाइटें ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया।
नगर विकास मंत्री आजम खां का सोमवार को बरेली में सूफी टोला के रहने वाले उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य सरफराज वली खां के के आवास पर लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी नगर निगम की टीमें सुबह से ही शहर के मेकअप में जुट गईं।
चौकी चौराहे से लेकर गांधी उद्यान तक एक टीम को डिवाइडर धोने के लिए लगाया गया। टीम साबुन और शैंपो लेकर भरी दोपहरी में डिवाइडर चमका रही थी। वहीं सेटेलाइट से लेकर पीलीभीत बाइपास रोड पर बने डिवाइडर को पेंट से चमकाने की कार्रवाई की गई।
सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया था। वहीं प्रकाश विभाग को लाइट ठीक करने के लिए खंभों पर चढ़ा दिया गया। सत्यप्रकाश पार्क से लेकर पीलीभीत बाइपास तक निगम ने सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं।