फोटो गैलरी

Hindi Newsभूखी शार्क मछलियों ने समूची व्हेल मछली को अपना शिकार बनाया, देखे वीडियो

भूखी शार्क मछलियों ने समूची व्हेल मछली को अपना शिकार बनाया, देखे वीडियो

शार्क का नाम सुनते ही आपके रौंगटे खड़े हो जाते होगे। हो भी क्यों नहीं वह अपने खूंखारपन के लिए प्रसिद्ध जो हैं। पांच भूखी शार्कों ने मिलकर एक मरी हुई स्पर्म व्हेल को पूरा का पूरा खा लिया। ये भूखी...

भूखी शार्क मछलियों ने समूची व्हेल मछली को अपना शिकार बनाया, देखे वीडियो
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Jul 2015 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

शार्क का नाम सुनते ही आपके रौंगटे खड़े हो जाते होगे। हो भी क्यों नहीं वह अपने खूंखारपन के लिए प्रसिद्ध जो हैं। पांच भूखी शार्कों ने मिलकर एक मरी हुई स्पर्म व्हेल को पूरा का पूरा खा लिया। ये भूखी शार्कें चार मीटर से लंबी व्हेल को अपने आरी जैसे तेज दांतों से चट कर गईं।

आपको इस वीडियो में दिखाई देगा कि कैसे इन शार्कों ने व्हेल को अपना शिकार बनाया। यह वीडियो आस्ट्रेलिया के गोताखोर ब्रेट वर्काय और उनकी पत्नी ने फिल्माया है। यह वीडियो आस्ट्रेलिया न्यू साउथ वेल्स के कॉफ्स हार्बर के तट से लिया गया है। इस फुटेज में दिखाया गया है कि पांच भूखी शार्कें जिनमें तीन व्हाइट प्वाइंटर और दो टाइगर शामिल है, ने व्हेल के शव को खा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें