फोटो गैलरी

Hindi Newsरूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड बनी मां!

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड बनी मां!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर पिता बन गए हैं। मीडिया में जारी उनकी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा की नई तस्वीरों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। एलिना मॉस्को में आयोजित लड़कियों की एक जिमनास्टिक...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड बनी मां!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 May 2015 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर पिता बन गए हैं। मीडिया में जारी उनकी गर्लफ्रेंड एलिना कबेवा की नई तस्वीरों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। एलिना मॉस्को में आयोजित लड़कियों की एक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पहुंची थीं। यह कार्यक्रम द्वितीय विश्वयुद्ध के विजय दिवस पर आयोजित किया गया था।

इसमें प्रतिभागी लड़कियों ने सैनिकों जैसी यूनिफार्म पहनी थी और एलिना उनके साथ लाल रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। एलिना के कपड़े काफी ढीले-ढाले थे, जबकि वह सामान्य तौर पर चुस्त कपड़े पहना पसंद करती हैं। अपना बढ़ा हुआ वजन छिपाने के लिए एलिना ने ऐसे कपड़े पहने थे। माना जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ा है।

पुतिन-एलिना की प्रेम कहानी: पिछले साल मार्च में बच्चों की खेल प्रतियोगिता के दौरान एलिना शादी की अंगूठी पहने दिखी थीं। सोच्ची ओलंपिक में पुतिन के हाथों में भी ऐसी ही अंगूठी दिखी थी। जबकि उस वक्त उनका पूर्व पत्नी से तलाक हो गया था। इससे सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरें उड़ी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें