फोटो गैलरी

Hindi Newsनदी पार करने को हर साल बनाते रस्सी का नया पुल

नदी पार करने को हर साल बनाते रस्सी का नया पुल

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के एक गांव में पांच सदियों से लोग रस्सी के पुल से ही नदी पार करने की परंपरा का पालन कर रहे हैं। एडीज पर्वत श्रृंखला पर बना यह पुल कमजोर न पड़े, इसलिए वे हर साल जून के महीने...

नदी पार करने को हर साल बनाते रस्सी का नया पुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Apr 2015 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू के एक गांव में पांच सदियों से लोग रस्सी के पुल से ही नदी पार करने की परंपरा का पालन कर रहे हैं। एडीज पर्वत श्रृंखला पर बना यह पुल कमजोर न पड़े, इसलिए वे हर साल जून के महीने में एक नया पुल बना देते हैं। गांव का हर शख्स मिलकर यह काम करता है, जिससे तीन दिन के अंदर नया पुल तैयार हो जाता है। देश के कनास राज्य के केश्वा चाका गांव में यह परंपरा निभाई जा रही है। यह गांव सदियों पहले पहाड़ों पर बसे इंका साम्राज्य का हिस्सा था। इस साम्राज्य के लोगों ने पहाड़ों पर रस्सी के पुल बनाए और अपनी सेनाओं को फतह के लिए दूसरे इलाकों में भेजा।

यहां के लोगों ने जब घास की मदद से 200 से ज्यादा रस्सी के पुल बनाए तब यूरोप को इस तकनीक की जानकारी ही नहीं थी। इंका के तीन सौ साल बाद यूरोप में बाकी जगहों पर इस तरह के पुल बन सके। बाद में ये पुल रस्सी के पुल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए। पर अब केश्वा चाका में एकमात्र पुल बचा है। दिलचस्प यह है कि इस पुल को बनाने में सदियों पुरानी सामान और तकनीक इस्तेमाल की जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें