फोटो गैलरी

Hindi Newsमैसेंजर के बुध ग्रह अभियान का 11 साल बाद अंत

मैसेंजर के बुध ग्रह अभियान का 11 साल बाद अंत

नासा का रोबोटिक अंतरिक्षयान मैसेंजर (मर्करी सरफेस स्पेस इनवॉयरमेंट जियोकेमिस्ट्री एंड रेंजिंग) बुध ग्रह की सतह पर ईंधन खत्म हो जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इस यान के ऐतिहासिक 11 साल के...

मैसेंजर के बुध ग्रह अभियान का 11 साल बाद अंत
एजेंसीSat, 02 May 2015 11:44 AM
ऐप पर पढ़ें

नासा का रोबोटिक अंतरिक्षयान मैसेंजर (मर्करी सरफेस स्पेस इनवॉयरमेंट जियोकेमिस्ट्री एंड रेंजिंग) बुध ग्रह की सतह पर ईंधन खत्म हो जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इस यान के ऐतिहासिक 11 साल के अभियान का अंत हो गया। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात करीब एक बजे मैसेंजर बुध की सतह से टकराया गया।

अपने अभियान के दौरान मैसेंजर ने बुध ग्रह के बारे में कई महत्वपूर्ण आंकड़े और इसकी हजारों तस्वीरें उपलब्ध करवाई थीं। मेरीलैंड स्थित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी अप्लाइड फिजिक्स लेबोरेट्री में इस अभियान के नियंत्रणकर्ताओं ने यान के टकराने की पुष्टि की। मैसेंजर के प्रमुख जांचकर्ता और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के लेमंट-डोहर्टी अर्थ ऑब्जर्वेटरी के निदेशक सीन सोलोमन ने कहा, हमारे यान ने सूर्य के निकटतम ग्रह के कक्षक में चार साल से भी ज्यादा समय बिताया और अत्यधिक गर्मी व विकिरण को भी सहा।

दो बार दिया गया अभियान को विस्तार: मैसेंजर की शुरुआती खोजों ने कुछ नए सवाल उठाए थे और पेलोड भी अच्छी स्थिति में था, इसलिए अभियान को दो बार विस्तार दिया गया था।

धरती से टकरा सकता है रूसी अंतरिक्ष यान
रूस के मानवरहित मालवाहक अंतरिक्षक यान के कभी भी धरती से टकराने की आशंका है। दरअसल, बुधवार को यान के नियंत्रण से बाहर होने की आशंका जताई गईथी। इस यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान की आपूर्ति की जाती है। यान के नियंत्रण से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, लगता है कि अंतरिक्ष यान नियंत्रण के बाहर हो गया है। वह पीछे बढ़ने लगा है। वह कहां जाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें