फोटो गैलरी

Hindi Newsब्रिटेन के शाही खानदान में आई नन्ही परी

ब्रिटेन के शाही खानदान में आई नन्ही परी

ब्रिटेन के शाही खानदान की बहू डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने शनिवार को एक नन्ही परी को जन्म दिया। केट और प्रिंस विलियम की यह बेटी उसी अस्पताल में पैदा हुई, जहां 32 साल पहले प्रिंसेस डायना ने अपने...

ब्रिटेन के शाही खानदान में आई नन्ही परी
एजेंसीSat, 02 May 2015 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन के शाही खानदान की बहू डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने शनिवार को एक नन्ही परी को जन्म दिया। केट और प्रिंस विलियम की यह बेटी उसी अस्पताल में पैदा हुई, जहां 32 साल पहले प्रिंसेस डायना ने अपने पहले बेटे विलियम को जन्म दिया था।

केनसिंग्टन पैलेस ने यह जानकारी दी कि डचेज केट ने स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। नवजात और केट दोनों स्वस्थ हैं। शाही खानदान के सभी वरिष्ठ सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी गई है। अभी बच्ची के नाम की घोषणा किये जाने की संभावना कम है क्योंकि इससे पहले पिंस जॉर्ज के नाम की घोषणा दो दिन बाद की गई थी।

प्रिंस विलियम और केट की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी और केट ने इसी अस्पताल में जुलाई 2013 में अपने पहले बेटे प्रिंस जॉर्ज को जन्म दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें