फोटो गैलरी

Hindi Newsलड़कियों की सुरक्षा दूर करेगा दस्ताना

लड़कियों की सुरक्षा दूर करेगा दस्ताना

लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईपी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्र ने खास तरह का दस्ताना बनाया है। इस दस्ताने को पहन कर कोई लड़की किसी मनचले को छूएगी तो उसे जोर सा झटका लगेगा। इस झटके...

लड़कियों की सुरक्षा दूर करेगा दस्ताना
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Apr 2015 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईपी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग के छात्र ने खास तरह का दस्ताना बनाया है। इस दस्ताने को पहन कर कोई लड़की किसी मनचले को छूएगी तो उसे जोर सा झटका लगेगा। इस झटके से संभलने में व्यक्ति को 15 से 20 मिनट लगेंगे। इस दस्ताने को लड़कियों तक पहुंचाने के लिए छात्र इस दस्ताने के व्यवसायिक उत्पादन के बारे में सोच रहे है। एक अनुमान के अनुसार महिलाओं को यह दस्ताना 400 से 500 रुपये के बीच मिल सकेगा।

इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र पीयूष ने बताया कि दिल्ली में आए दिन लड़कियों के साथ होने वाले हादसों के चलते उन्होंने इस तरह का उत्पाद बनाने के बारे में सोचा जो काफी सस्ता हो और जिसे महिलाएं हमेशा साथ रखें। महिलाएं गर्मियों में धूप से बचने के लिए व सर्दियो में ठंड से बचने के लिए दस्तानें पहनती हैं। ऐसे में दस्ताने को ही उन्होंने हथियार के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि उनके दस्ताने की खासियत यह है कि इसमें मात्र चार वोल्ट की एक बैट्री का प्रयोग किया गया जो कुछ सेकेंडों के लिए 10 किलोवाट के करंट का झटका देती है। इस दस्ताने का वजन मात्र 120 ग्राम है। इससे इसे पहनने में दिक्कत नहीं होती। खास तरह के कपड़े से बने होने के चलते यह देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।

कैसे करते हैं प्रयोग
यह दस्ताना देखने में सामान्य दस्ताने की तरह दिखता है। जब किसी को झटका देना हो तो इसे पहनने वाली लड़की को अपनी एक अंगुली व अंगूठे को छुआकर उस व्यक्ति को छूना होगा। यह दस्ताना पूर्ण रूप से वाटरप्रूफ है। साथ ही इसे ऐसे बनाया गया है जिससे इसे पहनने वाले को झटका न लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें