फोटो गैलरी

Hindi Newsयूरोप की नागरिकता के लिए 'दुल्हनों की तस्करी'

यूरोप की नागरिकता के लिए 'दुल्हनों की तस्करी'

एशियाई पुरुषों ने यूरोप की नागरिकता पाने का नया तरीका खोज निकाला है। वह पूर्वी यूरोप के गरीब देशों खासकर बाल्कन क्षेत्र से मानव तस्करी के जरिए लाई गई लड़कियों से शादी रचाते हैं। इससे उन्हें अमीर...

यूरोप की नागरिकता के लिए 'दुल्हनों की तस्करी'
एजेंसीFri, 29 May 2015 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

एशियाई पुरुषों ने यूरोप की नागरिकता पाने का नया तरीका खोज निकाला है। वह पूर्वी यूरोप के गरीब देशों खासकर बाल्कन क्षेत्र से मानव तस्करी के जरिए लाई गई लड़कियों से शादी रचाते हैं। इससे उन्हें अमीर पश्चिमी यूरोपीय देशों की नागरिकता हासिल हो जाती है, फिर वह अपनी दुल्हनों को बेहाल छोड़कर फ्रांस और इंग्लैंड जैसे देशों में बस जाते हैं। हाल में पश्चिमी यूरोपीय देशों की ओर से इमिग्रेशन के कानून कठोर किए जाने के बाद दुल्हनों की यह तस्करी शुरू हुई है।

कई बार यह महिलाओं से पैसा और अच्छा जीवन पाने की लालच में खुद इस जाल में फंस जाती हैं। ज्यादातर मामलों में अफ्रीकी और एशियाई मूल के लोग इन लड़कियों से शादी करते हैं। स्काटलैंड ऐसे गिरोहों का सबसे बड़ा अड्डा है क्योंकि वहां 16 साल की लड़कियों से भी शादी की इजाजत है।

तेजी से बढ़ रहा चलन
हर साल कई महिलाएं पूर्वी यूरोपीय देशों से संपन्न पश्चिमी यूरोपीय देशों में लाई जाती हैं। इंग्लैंड में रहने वाले पूर्वी यूरोपीय देश के नागरिक ऐसे गैंग चलाते हैं, जिनका अपने देश में संपर्क होता है। चेक और स्लोवाकिया की लड़कियां ज्यादातर इनकी शिकार बनती हैं। लड़कियों से कहा जाता है कि उन्हें नौकरी मिलेगी, पर उनकी अनजान लोगों से शादियां करा दी जाती हैं। फिर अपना मतलब पूरा होते ही दूल्हा उनसे पीछा छुड़ा लेता है।

स्लोवाकिया की 18 साल की गर्भवती क्लारा बालोगोवा एक अनजान व्यक्ति से शादी करने इंग्लैंड पहुंची। 23 साल के पाकिस्तानी दुल्हे ने उसे अच्छी जिंदगी और पैसे का वादा किया था, लेकिन शादी के बाद उसे छोटे से घर में कैद करके रख दिया। पर बच्चे के जन्म के समय अस्पताल को शक हुआ, जिसके बाद दुल्हे को निर्वासित कर दिया गया और लड़की को उसके देश पहुंचाया गया।

इसके अलावा ब्रिटेन की अधिकारियों ने एक मामले में पाया कि 38 साल के पाकिस्तानी पुरुष ने स्लोवाकिया की 20 साल की लड़की से शादी की। फिर नागरिकता मिलते ही उसका गर्भपात कराने अस्पताल पहुंच गया। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई एक अन्य मामले में लिंथुआनिया की महिला को पाकिस्तान पुरुष ने पैसे नहीं प्यार के जरिए जाल में फंसाया। फेसबुक पर चैट करते-करते उसे इंग्लैंड बुलाया और शादी रचा ली। दुल्हे के एक अंकल ने कई बार महिला से बलात्कार भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें