फोटो गैलरी

Hindi Newsरिटायर्ड कमांडर के घर से लाखों की चोरी

रिटायर्ड कमांडर के घर से लाखों की चोरी

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता। चोरों ने रिटायर्ड नेवी कमांडर के बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की नगदी और ज्वैलरी साफ कर दी। चोरी का पता मकान मालिक के घर वापस लौटने पर चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल...

रिटायर्ड कमांडर के घर से लाखों की चोरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Jul 2014 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता। चोरों ने रिटायर्ड नेवी कमांडर के बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों की नगदी और ज्वैलरी साफ कर दी। चोरी का पता मकान मालिक के घर वापस लौटने पर चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस शक के आधार पर दो व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। हरिद्वार मार्ग पर नेवी के रिटायर्ड कमांडर एके धीर का मकान है।

शुक्रवार को वह परिवार के साथ दिल्ली गए थे। सोमवार रात जब वह वापस घर लौटे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। फर्श पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की खिड़की खुली हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।

मकान मालिक एके धीर ने बताया कि चोरी हुए सामान में हीरे, सोने के जेवरात, डेढ़ लाख की नगदी और एक लाख रुपये की विदेशी करेंसी शामिल है, जिसकी अनुमानित राशि लगभग दस लाख रुपए है।

सीओ हरबंश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें