फोटो गैलरी

Hindi Newsराजधानी के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

राजधानी के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई और मौसम विज्ञानियों ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के...

राजधानी के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
एजेंसीThu, 24 Jul 2014 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में आज सुबह की शुरूआत आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई और मौसम विज्ञानियों ने राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


एक अधिकारी ने कहा कि सारा दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। कल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें